फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने लिखी 50 दिन के ओवरटाइम पर पीएम को चिट्ठी 

Tue, 03 Jan 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
bank
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी यूनियन ने पीएम मोदी को खत लिखकर मांगा 50 दिनों का ओवरटाइम। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक बैंक यूनियन ने नोटबंदी के बाद 50 दिनों तक कार्य अवधि से काफी ज्यादा देर तक काम करने वाले बैंककर्मियों के लिए ओवरटाइम पेमेंट की मांग की है।
विज्ञापन


बैंक यूनियन ने इस बारे में एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है, जिसकी प्रति वित्तमंत्री अरुण जेटली को भी भेजी गई है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने प्रधानमंत्री को भेजे एक पत्र में कहा है कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर 2016 से ही बैंककर्मियों ने लगातार 12 से 18 घंटे तक काम किया।

इस दौरान उन्हें न तो छुट्टी मिली न ही आराम। शुरू में तो रविवार और अन्य छुट्टी में भी काम करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ ही बैंकों ने दिया ओवरटाइम

इस दौरान तय समय से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को ओवरटाइम मिलना चाहिए, लेकिन कुछ ही बैंक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को ओवरटाइम दिया। इसलिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे सभी बैंकों को निर्देश दें ताकि नोटबंदी के दौरान समय से ज्यादा काम करने वाले कर्मचरियों को ओवरटाइम का भुगतान हो सके। संगठन ने बैंक कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण पर भी उदारतापूर्वक विचार करने को कहा है।

एनओबीडब्यू का कहना है कि इसी साल नवंबर में बैंक कर्मचारियों के वेतन का पुनरीक्षण होना है। हालांकि सरकार ने पहले भी भारतीय बैंक संघ को नियत तारीख को वेतन बढ़ाने का निर्देश दिया है लेकिन सरकार को वह बताना चाहते हैं कि बैंककर्मियों का वेतन सरकारी कर्मचारियों के मुकाबले काफी कम रह गया है।

इसलिए अगली बार इस बात का ध्यान रखा जाए और बैंककर्मियों को सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन दिलवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें