फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियनों ने बुलाई हड़ताल, इस महीने लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी बैंक

Thu, 05 Mar 2020 02:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 मार्च को बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियनों, ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने हड़ताल करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यानी 27 मार्च से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 28 मार्च को माह का चौथा शनिवार है और 29 मार्च को रविवार है। इसलिए तीन दिनों तक ग्राहक बैंक का कोई काम नहीं कर पाएंगे। इस दौरान आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


इसलिए बुलाई गई हड़ताल 
बैंक मर्जर के विरोध में यह हड़ताल बुलाई गई है। गौरतलब है कि बुधवार को केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिला कर चार बनाने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी थी। यह फैसला हर हाल में आगामी एक अप्रैल से प्रभावी होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ और इसके अगले ही दिन बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा ही। 

टली 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल
इससे पहले 11 मार्च को भी यूनियनों ने तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। लेकिन बाद में बैंक कर्मचारियों ने इस हड़ताल को टाल दिया। संगठन ने कहा कि मुंबई में भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति होने के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन


अगस्त में की थी विलय की घोषणा 
बता दें कि सरकार ने पिछले साल अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का चार बैंकों में विलय करने का निर्णय किया था। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होना है। इस विलय के बाद पीएनबी इस साल एक अप्रैल से भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इसके अलावा सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक और इलाहबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय होना है। इसी प्रकार आंध्रा बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें