फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, विभागों को आज ही करना होगा यह काम

Tue, 28 Jan 2020 11:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बैंक संघ के साथ वेतन बढ़ोतरी पर बातचीत विफल रहने के बाद बैंक यूनियनों ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल 31 जनवरी 2020 और एक फरवरी 2020 को रहेगी।
विज्ञापन


महीने के अंतिम कार्यदिवस यानी 31 जनवरी को शुक्रवार पड़ता है, लेकिन हड़ताल के चलते उस दिन बैंक बंद रहेंगे। 
एक फरवरी को शनिवार है। ऐसे में केंद्र सरकार के कर्मियों का वेतन फंस सकता है। इसी वजह से वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों से कहा है कि वे 28 जनवरी तक वेतन फाइल अपलोड कर दें। इससे कर्मियों के खाते में समय पर वेतन जमा हो सकेगा।

नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारी 11 - 13 मार्च को भी तीन दिन की हड़ताल करेंगे। यूएफबीयू के राज्य संयोजक सिद्धार्थ खान ने कहा कि, 'एक अप्रैल से हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बता दें कि बैंक यूनियन ने सरकार के सामने वेतन में कम - से - कम 15 फीसदी वृद्धि की मांग रखी है। दूसरी ओर आईबीए ने 12.25 फीसदी बढ़ोतरी की सीमा तय की है। खान का कहना है कि बैंक यूनियन को यह प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें