फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंदः बैंक हड़ताल का दूसरा दिन, अटके 20 हजार करोड़ के चेक

Wed, 09 Jan 2019 12:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में बैंक हड़ताल का आज दूसरा दिन है। बैंक यूनियनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल से देश भर में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के चेक क्लियरिंग में अटक गए हैं। वहीं नगद ट्रांजेक्शन, फंड ट्रांसफर और विदेशी मुद्रा विनिमियन पर इसका असर देखने को मिल रहा है। 

इन बैंकों में नहीं पड़ा हड़ताल का असर

हालांकि इस हड़ताल का भारतीय स्टेट बैंक और निजी बैंकों पर नहीं पड़ा है। वाम दलों द्वारा समर्थित इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संगठन और बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े सदस्य भाग ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों से जुड़े सात संगठन इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। एआईबीईए के महासचिव सी एच वेकटचलम ने कहा कि मंगलवार को हड़ताल के चलते 20 हजार करोड़ रुपये के चेक अटक गए हैं। 

इस वजह से हो रही है हड़ताल

बैंक कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर अपना विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति समेत 12 मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों के 10 केंद्रीय संगठनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। इन संगठनों में इंटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईसीसीटीयूसी, यूटीयूसी, एलपीएफ, एसईडब्लूए शामिल हैं।

26 दिसंबर को भी हुई थी हड़ताल

इससे पहले बीते माह 26 दिसंबर को भी इन संगठनों ने वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की थी। इस हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हुए थे। नेशनल ऑर्गेनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्विनी राणा ने कहा है कि यह एक राजनीतिक हड़ताल है और इसका बैंक कर्मचारियों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए सात यूनियन इसमें हिस्सा नहीं लेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें