फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा भी उतरेगा ई-कॉमर्स में, बेचेगा बैंकिंग और खेती से जुड़े उत्पाद

Thu, 11 Jul 2019 05:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक---बैंक ऑफ बड़ौदा जल्द ही ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। बैंक इस प्लेटफॉर्म के जरिए बैंकिंग और खेती से जुड़े उत्पादों को बेचेगा। 

मंगाई हैं निविदाएं

बैंक ने इसके लिए निविदाओं को जारी कर दिया है, ताकि डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म को तैयार किया जा सके। बैंक इसको थर्ड पार्टी के जरिए मैनेज करेगा। 

एसबीआई योनो की तरह होगा लॉन्च

बैंक एसबीआई योनो की तरह इस एप और वेबसाइट को लॉन्च करने की सोच रहा है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक को उम्मीद है कि वो अपने ग्राहकों की कई रोजाना और लाइफस्टाइल जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेगा। 

सेलर्स को मिलेगी मदद

बैंक अपने इस प्लेटफॉर्म पर बाहरी सेलर्स के जरिए उत्पादों को बेचेगा। थर्ड पार्टी डेवलपर ही इन सेलर्स को बैंक के नए प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने में मदद करेगा। 

एनालिटिक्स का करेगा इस्तेमाल

बैंक थर्ड पार्टी के जरिए एनालिटिक्स का इस्तेमाल भी करेगा, जिसके जरिए उसे ग्राहकों की डिमांड, उत्पादों की क्रास व सब सेलिंग का पता चल सकेगा। इसके अलावा डिजिटल सिक्योरिटी मैनेजमेंट, एडवायजरी मैनेजमेंट, पब्लिसिटी और लोकेशन के हिसाब से ऑफर्स देगा। 

खेती के लिए मिलेंगे यह उत्पाद

बैंक किसानों को खेती के लिए लोन, मशीनरी, बीज व खाद जैसे उत्पादों को बेचेगा। इसके अलावा सोने के बदले लोन, बीमा उत्पाद, निवेश के लिए उत्पादों को भी बेचेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें