February 2021 Bank Holidays: फरवरी में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
- फोटो : iStock
यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की फरवरी 2021 में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 12, 15, 16, 19, 20 और 26 तारीख को हैं।
| तारीख |
राज्य |
अवसर |
| 12 फरवरी 2021 |
गैंगटॉक |
लोसर/सोनम ल्होसार |
| 15 फरवरी 2021 |
इम्फाल |
लुई नागा नी |
| 16 फरवरी 2021 |
अगरतला, कोलकाता और भुवनेश्वर |
सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी |
| 19 फरवरी 2021 |
नागपुर, बेलापुर और मुंबई |
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती |
| 20 फरवरी 2021 |
आईजॉल |
स्टेट डे |
| 26 फरवरी 2021 |
आईजॉल |
मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन |
यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 12 हो जाती हैं। सात फरवरी, 14 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 13 फरवरी को माह का दूसरा शनिवार है और 27 फरवरी को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर खाताधारकों को बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
नोट: नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन 12 छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।