फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QIB को शेयर बेचकर एक्सिस बैंक ने जुटाए 10,000 करोड़ रुपये

Tue, 11 Aug 2020 02:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक्सिस बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसने पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) को शेयरों का आवंटन कर 10,000 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एक्सिस बैंक ने पिछले सप्ताह अपने 15,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के लिए 442.16 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का न्यूनतम मूल्य तय किया था। 

विज्ञापन


एक्सिस बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है, 'बैंक के पूर्णकालिक निदेशकों की समिति ने मंगलवार को हुई बैठक में 23,80,38,560 इक्विटी शेयरों की 420.10 रुपये प्रति शेयर के मूल्य (418.10 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियत सहित) पर आवंटन को लेकर विचार करते हुए मंजूरी दे दी।' 

यह न्यूनतम मूल्य 442.19 रुपये प्रति शेयर में पांच फीसदी की छूट के साथ जारी किया गया है। इन शेयरों का सफल पात्र संस्थागत खरीदारों को आवंटन कर कुल मिलाकर 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली गई। बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने 15,000 करोड़ रुपये के कोष जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। बैंक के क्यूआईपी को उस शेयरधारकों ने 31 जुलाई 2020 को हुई वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन


शेयर में तेजी
आज दोपहर 1.22 बजे एक्सिस बैंक का शेयर 10.30 अंक यानी 2.39 फीसदी ऊपर 441.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 431.10 के स्तर पर बंद हुआ था और शुरुआती कारोबार में 435.30 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें