बचत खाते पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देने वाले एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने वाले ग्राहक को एयरटेल मुफ्त टॉकटाइम की पेशकश कर रही है। इस प्लान के मुताबिक खाता खुलवाने के दौरान ग्राहक जितने रुपये अपने खाते में डालेगा, उतनी ही राशि का टॉकटाइम उसे मुफ्त में दिया जाएगा।
लेकिन एयरटेल से एयरटेल के नंबर पर ही बात करने पर यह नियम लागू होगा। मुफ्त टॉक टाइम की अवधि 30 दिनों की होगी। यानी कि अगर कोई ग्राहक 1,000 रुपये से खाता खुलवाता है तो वह 1,000 मिनट तक अपने एयरटेल नंबर से दूसरे एयरटेल नंबर पर देश भर में मुफ्त बात कर सकेगा।
यह स्कीम 30 दिनों के लिए ही होगी। एयरटेल ने अपना राजस्थान से अपने पेमेंट बैंक की शुरुआत की है। यह पायलट परियोजना है और जल्द ही उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पेमेंट बैंक खोलने की योजना है।