फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार भूकंप से डरे 42 फीसदी लोग कराना चाहते हैं मकान का बीमा

Tue, 11 Aug 2020 01:14 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

  • ई-इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार डॉटकॉम के सर्वे में खुलासा
  • 10 में से 5 लोगों ने जल्द बीमा कराने की बात कही
विज्ञापन
होम लोन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से सहमे लोग मकानों का बीमा कराने की तैयारी में है। ई-इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म पॉलिसीबाजार डॉटकॉम ने एक सर्वे में बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अचानक मकान का बीमा कराने की मांग बढ़ गई है। 

विज्ञापन


पॉलिसीबाजार ने 17-21 जुलाई के बीच 11 हजार से अधिक बीमा खरीदारों पर सर्वे किया। इसका मकसद होम इंश्योरेंस के बारे मेें लोगों की धारणा और मकसद का पता लगाना था। सर्वे में शामिल दिल्ली के 10 में से 5 लोगों ने मकान का बीमा कराने की बात कही। इसका कारण पिछले दिनों लगातार भूकंप के झटके आना बताया।

विशेषज्ञोें का भी कहना है कि यह किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकता है। सर्वे में पता चला कि अनिश्चितता के इस दौर में देश और दिल्ली के 42 फीसदी लोग मकान का बीमा कराने पर विचार कर रहे हैं। सर्वे में शामिल अधिकतर लोगों के पास अभी मकान का बीमा नहीं है। 
विज्ञापन


एनसीआर में 35 फीसदी के पास मकान का बीमा
पॉलिसीबाजार.कॉम के मुताबिक, सर्वे में शामिल देशभर के करीब 20 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने पहले से मकान का बीमा कराया हुआ है जबकि एनसीआर में यह संख्या 35 फीसदी थी। देशभर में 73 फीसदी और एनसीआर में 57 फीसदी लोगों ने माना कि अभी तक उन्होंने मकान का बीमा कराने पर विचार नहीं किया था। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, देश का 59 फीसदी हिस्सा ऐसा है, जहां कम और अधिक तीव्रता का भूकंप आ सकता है। 

10 फीसदी लोग तत्काल कराना चाहते हैं बीमा
सर्वे में शामिल 10 फीसदी लोगों ने कहा कि वे जल्द ही अपने मकान का बीमा कराने की योजना बना रहे हैं, जबकि 30 फीसदी ने कहा कि भविष्य मेें वे भी बीमा खरीद सकते हैं। पॉलिसीबाजार का कहना है कि बार-बार भूकंप आने से लोग होम इंश्योरेंस की अहमियत समझने लगे हैं।

स्वास्थ्य और जीवन बीमा की तरह अब मकान का बीमा कराना भी लोगों को जरूरी लगने लगा है। हालांकि, अधिकतर लोग इसे उतनी तवज्जो नहीं देते हैं। इसका कारण है कि देश में 25 फीसदी और दिल्ली-एनसीआर में 28 फीसदी लोगों का कहना था कि वे किराये के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें