आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31 दिसंबर से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर लिंक कराना जरूरी है। बैंकों ने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 31 दिसंबर 2017 तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा।
बैंकों ने दिए ये चार विकल्प
इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं। दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।