केंद्र सरकार ने 34 टीमों का गठन किया है जो कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के विलय का प्रोसेस पूरा करेगी। अगले साल एक अप्रैल से इन तीनों बैंकों के विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विलय पूरा हो जाने के बाद यह भारतीय स्टेट बैंक के बाद, पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। यूबीआई का कुल व्यापार 18 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 10 बैंकों का विलय करके चार बैंक बनाने की घोषणा की थी।
विलय के बाद इन बैंकों का कुल कारोबार 55.81 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। बैंकों के विलय के बाद इनकी रैंकिंग में भी इजाफा हो जाएगा। आपको बताते हैं कि बैंकों के विलय के बाद इनका नया नाम क्या होगा और क्या इनकी देश में रैंकिंग हो जाएगी।
| इन बैंकों का होगा विलय | नया नाम | कुल कारोबार (विलय के बाद) | रैंकिंग |
| पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया | पीएनबी | 17.94 लाख करोड़ रुपये | दूसरा सबसे बड़ा बैंक |
| केनरा, सिंडिकेट बैंक | केनरा | 15.20 लाख करोड़ रुपये | चौथा बड़ा बैंक |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 14.59 लाख करोड़ रुपये | पांचवा सबसे बड़ा बैंक |
| इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक | इलाहाबाद बैंक | 8.08 लाख करोड़ रुपये | सातवां सबसे बड़ा बैंक |