डिजिटल लेनदेन के दौर में भी लोगों का नकदी से मोहभंग नहीं हुआ है। एक साल में एटीएम से नकदी निकासी की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। बृहस्पतिवार को जारी कैश मैनेजमेंट कंपनी सीएमएस की कैश वाइब्रेंसी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
इतने बढ़े एटीएम का इस्तेमाल करने वाले
दिल्ली 23.78 फीसदी
कर्नाटक 18.14 फीसदी
तमिलनाडु 15.77 फीसदी
केरल 14.67 फीसदी
महाराष्ट्र 13.69 फीसदी
उत्तर प्रदेश 9.13 फीसदी
कोरोना में एटीएम से दूरी कोरोना काल में एटीएम का सबसे कम इस्तेमाल हुआ। मार्च, 2020 में सिर्फ 2.84 लाख करोड़ निकाले गए। अप्रैल, 2020 में रकम घटकर सिर्फ 1.28 लाख करोड़ रह गई।
1.35 करोड़ रुपये औसतन निकले एक एटीएम से
रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में देश में एक एटीएम से औसतन 1.35 करोड़ रुपये निकाले गए। 2021-22 में यह आंकड़ा औसतन 1.23 करोड़ रुपये था।