फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक के तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में आई 36 फीसदी की कमी

Wed, 27 Jan 2021 09:29 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक्सिस बैंक - फोटो : social media
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 36.4 फीसदी घटकर 1,160.60 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,757 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

विज्ञापन


 शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 19,274.39 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,494.87 करोड़ रुपये रही थी। 

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 3.44 फीसदी रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5 फीसदी रही थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.74 फीसदी रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.09 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए घटकर 21,997.90 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 30,073.02 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 12,160.28 करोड़ रुपये से घटकर 4,609.83 करोड़ रुपये रह गया। 
विज्ञापन


बैंक का प्रावधान (कर को छोड़कर) और आकस्मिक खर्च बढ़कर 4,604.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,470.92 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें