फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक और मैक्स इंश्योरेंस कंपनी के बीच गोपनीय और विशिष्ट समझौता

Thu, 20 Feb 2020 07:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
axis bank
विज्ञापन

एक्सिस बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसने मैक्स लाइफ के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी करने की संभावना का पता लगाने के लिए एक गोपनीय और विशिष्ट समझौता किया है। एक्सिस बैंक और मैक्स लाइफ के बीच लगभग एक दशक से बीमा उत्पाद बेचने की व्यवस्था थी।

विज्ञापन


बैंक ने शेयर बाजार को बताया, “एक्सिस बैंक, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को यह पता लगाने के लिए एक गोपनीय और विशिष्ट समझौता किया है कि क्या एक्सिस बैंक मैक्स लाइफ के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी कर सकता है। 

गोपनीयता और विशिष्ट समझौते के तहत बातचीत की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे को भरोसे में लिए बिना इस बारे में किसी तीसरे पक्ष को कोई जानकारी नहीं देंगे।
विज्ञापन


मैक्स लाइफ इस समय किसी गैर- बैंकिंग संस्था के स्वामित्व वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। 

इस समय मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के पास मैक्स लाइफ में 72.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस और एक्सिस बैंक की इसमें 25.5 प्रतिशत और 2.0 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें