फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री जेटली का बयान,  RBI जुटा रही आंकड़े नोटबंदी में कितनी लौटी रकम

Tue, 11 Apr 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में जानकारी दी कि नोटबंदी के पांच सौ और हजार के नोट देश के विभिन्न बैंकों में जमा हो रहे थे जो बाद में आरबीआई जाते थे। आरबीआई में एक-एक नोट की पड़ताल कर उसे गिनने की प्रक्रिया चल रही है। पूरी तरह से सही आंकड़ा आते ही आरबीआई इसे देश के सामने सार्वजनिक करेगा।
विज्ञापन


विदेश में और देश में कितना काला धन है इस पर जेटली ने सदन में बतया कि इतिहास में कोई ऐसी सरकार नहीं जिसने कालाधन निकलवाने के लिए इतने कदम उठाए हैं। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने जानना चाहा था कि 8 नवंबर 2016 के बाद से मार्च 2017 तक कितनी रकम आरबीआई में लौटी है। उन्होंने विदेश में मौजूद कालाधन की जानकारी भी मांगी थी। वित्त मंत्री ने बताया कि विदेशों में जमा कालाधन का पता लगाने के लिए सरकार अधिकृत जानकारी के साथ अन्य तरीकों से जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाती है।

उन्होंने बताया कि फ्रांस से एचएचबीसी की जानकारी मिलने पर सरकार ने कार्रवाई की है। शिव सेना सांसद संजय राउत के सवाल के जवाब केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि क्रेडिट ग्रोथ को लेकर जो भी आशंका है ठीक नहीं है।
विज्ञापन


जल्द ही सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे और देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था ठीक ढंग से चल रही है। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया बैंकों की शाखाएं बंद हो रही हैं या छटनी की जा रही है। संजय राउत ने पूछा कि सरकार क्रेडिट ग्रोथ को सुधारने के लिए क्या कर रही है क्योंकि ये जीडीपी से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें