फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच अमेजन 7000 लोगों को स्थायी नौकरी देगा

Thu, 03 Sep 2020 06:59 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
अमेजन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन शॉपिंग और सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने कहा है कि वह  ऑनलाइन मांग में आई तेजी के कारण लंदन में इस साल के अंत तक स्थायी तौर पर 7000 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी।

विज्ञापन


कंपनी ने गुरुवार को कहा कि ये नौकरियां अमेजन वेयरहाउस, छंटाई केंद्र और वितरण स्टेशन आदि में दी जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, इस साल तीन हजार नए कर्मचारियों को पहले ही जोड़ा जा चुका है और अतिरिक्त कर्मचारी 2020 के अंत तक जुड़ेंगे। इसके बाद स्थायी ब्रिटिश कर्मचारियों की संख्या 40 हजार से अधिक हो जाएंगी।

बता दें कि कोरोनो महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की नौकरियां चली गईं तो कइयों ने अपना रोजगार ही बदल दिया।वहीं, दूसरी तरफ कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन शॉपिंग और सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें