विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह सभी शनिवारों को भी कार्यालय पहुंचें। आम तौर पर शनिवार को अवकाश रहता है। कंपनी ने यह फैसला विनिवेश में तेजी लाने के लिए किया है। एक आंतरिक आदेश के अनुसार विनिवेश प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियों के संबंध में शनिवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।