एयर इंडिया की फ्लाइट में बदतमीजी करना अब महंगा पड़ सकता है। एयर इंडिया ने नए नियम बनाए हैं। इस नए नियम के अनुसार, बदतमीजी करने वाले यात्रियों की वजह से उड़ान में देरी हुई तो भारी जुर्माना भरना होगा। नियम के मुताबिक, एक घंटे की देरी पर 5 लाख रूपये का जुर्माना, दो घंटे पर 10 लाख रूपये और दो घंटे से अधिक की देरी पर 15 लाख रूपये का जुर्माना होगा।
ये भी पढ़ें-तो सरकार के दबाव में हटाया एयर इंडिया ने गायकवाड़ से प्रतिबंध
Air India formulates a rule against unruly passengers; to take legal action and impose fine/charges. pic.twitter.com/hDv2ypmPUX
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017
For delay up to 1 hour a fine of Rs 5 lakh, beyond 1hr to 2hrs fine of Rs10 lakh & for delay beyond 2hrs fine of Rs 15 lakh to be imposed
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017
एक अधिकारी ने बताया "यात्रियों के द्वारा एयर इंडिया कर्मचारियों के साथ दुर्व्यहार और हाल ही में हुए हमले से कर्मचारियों के मनोबल को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसलिए अब बदतमीजी करनेवाले यात्रियों पर अंकुश लगान के लिए ये प्रक्रिया लायी गई है।"
ये भी पढ़ें-गायकवाड़ मामले के बाद उड्डयन मंत्रालय सख्त, भारत में 'उड़ने' के लिए जरूरी होगा आधार
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया था। गायकवाड़ ने मीडिया के सामने खुद कबूल भी किया था कि उन्होंने कर्मचारी को अपनी सैंडिल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था। इस घटना के बाद संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ था।