फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले एमओआईएल कर्मचारियों को तोहफा: सरकार ने की 28000 रुपये के बोनस के साथ वेतन संशोधन की घोषणा

Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए 28 हजार रुपये के उत्पादन संबद्ध बोनस की घोषणा की, जिसका भुगतान इस दिवाली से पहले किया जाएगा।
विज्ञापन
एमओआईएल के कर्मचारियों को खुशखबरी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले सरकार ने मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को इस कर्मचारियों के लिए 28 हजार रुपये के बोनस के साथ-साथ वेतन संशोधन की घोषणा की। उन्होंने कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए 28,000 रुपये के उत्पादन संबद्ध बोनस की घोषणा की, जिसका भुगतान इस दिवाली से पहले किया जाएगा। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वेतन संशोधन 10 साल के लिए किया गया है। यह एक अगस्त, 2018 से 31 जुलाई, 2027 तक प्रभाव में रहेगा और इससे कंपनी के लगभग 5,800 कर्मचारियों को लाभ होगा।सिंह ने महाराष्ट्र के नागपुर की कंपनी के दूसरे वर्टिकल शाफ्ट, चिकला माइन और विभिन्न अन्य प्रतिष्ठानों के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में यह घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें