फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस चुनाव मैक्रों की जीत का एशियाई बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Mon, 08 May 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
फ्रांस चुनाव में इमैनुएल मैक्रों की जीत का सीधा असर एशियाई शेयर बाजार पर भी दिखा है। मैक्रो की जीत से एशियाई बाजार को बेहतर उछाल मिलने के साथ बड़ी राहत भी मिली है। सेंसेक्स 30 हजार के आंकड़े को पार कर गया है। 0.30 फीसदी यानि 100 अंकों की बढ़त के साथ 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सेंज ने 30 हजार के स्तर को छूआ है।
विज्ञापन


वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी उछाल की इस रेस में शामिल है। निफ्टी 9300 के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि 50 कंपनियों में 35 कंपनियां बढ़त के हरे निशान पर कायम हैं। बता दें कि स्टेट्रस टाइम्स 0.1, हैंगसेंग 0.4 और ताइवान शेयर बाजार 0.1 फीसदी उछाल के साथ खुले हैं। 

पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट का मुंह देखकर बंद हुए थे। सेंसेक्स 59.60 अंक टूटा और निफ्टी 18.75 अंक नीचे आ गया था। पिछले हफ्ते हालात तो ये हो गए थे कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 267 अंक टूटा था और निफ्टी सर्वकालिक रिकार्डस्तर से फिसला गया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 30 हजार के स्तर से गिर गया था। हालांकि निफ्टी बेहतर स्तर पर बरकरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें