फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: 30 जून की आधी रात से लागू होगा देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म

Tue, 20 Jun 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
gst
विज्ञापन
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को 1 जुलाई से लागू करने के लिए सरकार संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष अधिवेशन में इसे लॉन्च करेगी। 30 जून और 1 जुलाई की मध्य रात्रि को जीएसटी को लागू करने की घोषणा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। केंद्र सरकार ने प्रोग्राम की जो टाइमलाइन बनाई है वो इस प्रकार है--
विज्ञापन


-- 30 जून व 1 जुलाई की मध्यरात्रि को ठीक 12 बजे राष्ट्रपति पूरे देश में इसे लागू करने की घोषणा  करेंगे। 

-- जीएसटी का लांच राष्ट्रपति खुद करेंगे जिसके लिए वो अपनी सहमति सरकार को पहले ही दे चुकें हैं। 

-- मंच पर राष्ट्रपति के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के अलाव दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा मौजूद होंगे। 

-- लॉन्च के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जीएसटी पर एक घंटे की स्पीच देंगे।

-- जीएसटी के लॉन्च से पहले दो शार्ट फिल्में भी सभी सांसदों और आमंत्रित जनों को दिखाई जाएंगी। इसके अलावा संसद भवन के पूरे परिसर को भी बिजली की झालर से रोशन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार गुड्स एंड सर्विस टैक्स को 1 जुलाई से लागू करने के लिए कमर कस चुकी है। इसके मेगा लॉन्च के लिए सरकार पूरे देश में जश्न का माहौल बनाना चाहती है, जैसा कि 1947 में आजादी के वक्त था। इसके लिए सरकार संसद के सेंट्रल हॉल में 30 जून और 1 जुलाई की मध्यरात्रि एक भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राष्ट्रपति इसको संसद के सेंट्रल हॉल में इसको लॉन्च किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता मौजूद रहेंगे। सरकार इस आयोजन के जरिए ये बताना चाह रही है कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जिससे लोगों की जिंदगी पर काफी सकरात्मक असर पड़ने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, पहले इस तरह का आयोजन विज्ञान भवन में करने का प्लान था, लेकिन सरकार को लगता है कि वो इसे संसद के सेंट्रल हॉल से लॉन्च करे जिसमें देश के हर राज्य के प्रमुख नेता भी शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही दुनिया में इसे संसद से लॉन्च करने पर एक अलग तरह का असर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें