गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को 1 जुलाई से लागू करने के लिए सरकार संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष अधिवेशन में इसे लॉन्च करेगी। 30 जून और 1 जुलाई की मध्य रात्रि को जीएसटी को लागू करने की घोषणा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। केंद्र सरकार ने प्रोग्राम की जो टाइमलाइन बनाई है वो इस प्रकार है--
-- 30 जून व 1 जुलाई की मध्यरात्रि को ठीक 12 बजे राष्ट्रपति पूरे देश में इसे लागू करने की घोषणा करेंगे।
-- जीएसटी का लांच राष्ट्रपति खुद करेंगे जिसके लिए वो अपनी सहमति सरकार को पहले ही दे चुकें हैं।
-- मंच पर राष्ट्रपति के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के अलाव दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा मौजूद होंगे।
-- लॉन्च के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जीएसटी पर एक घंटे की स्पीच देंगे।
-- जीएसटी के लॉन्च से पहले दो शार्ट फिल्में भी सभी सांसदों और आमंत्रित जनों को दिखाई जाएंगी। इसके अलावा संसद भवन के पूरे परिसर को भी बिजली की झालर से रोशन किया जाएगा।