अडाणी समूह के अडाणी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र ने दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में इजाफा दर्ज किया है। यह जानकारी समूह ने बीएसई को दी है। समूह ने कहा है कि दूसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़कर करीब 1,394 करोड़ रुपये रहा है।