रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी
- फोटो : फाइल
अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (अदिया), रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल में 1.2 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 5,512.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। हाल के दिनों में कंपनी में और भी वैश्विक निवेशकों ने शेयर-पूंजी लगाई है।
इस निवेश के साथ ही रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का धन- पूर्व इक्विटी मूल्य 4.285 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।
बयान में कहा गया है, 'इस निवेश के साथ ही रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने दुनिया के अग्रणी निवेशकों से 37,710 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इन निवेशकों में सिल्वर लेक, केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला, जीआईसी, टीपीजी और अदिया शामिल हैं। यह निवेश चार सप्ताह से भी कम समय में जुटाया गया है।'