फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी की मुबाडला करेगी रिलायंस रिटेल में 6247.5 करोड़ रुपये का निवेश  

Thu, 01 Oct 2020 08:44 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  •  रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक, केकेआर और जनरल अंटलांटिक के बाद चौथा बड़ा निवेश 
  •  मुबाडला ने इससे पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया था
  •  1.40 फीसदी इक्विटी के लिए होगा निवेश
  •  रिलायंस रिटेल की प्री-मनी  इक्विटी 4.285 लाख करोड़ आंकी गई 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबू धाबी की मुबाडला इंवेस्टमेंट कंपनी 1.40 फीसदी इक्विटी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 6247.5 करोड़ रूपय का निवेश करेगी। यह रिलायंस रिटेल में चौथा बड़ा निवेश होगा। गुरूवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आरआरवीएल ने इस निवेश की घोषणा की। सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रूपय आंका गया। 

विज्ञापन


साल की शुरुआत में मुबाडला ने 1.2 अरब डॉलर का निवेश
एक दिन पहले ही बुधवार को कंपनी में जनरल अटलांटिक ने निवेश किया था, साथ ही सिल्वर लेक ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। साल की शुरुआत में मुबाडला ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.2 अरब डॉलर का निवेश किया था। यह मुबाडला का रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है।
  
सालाना करीब 64 करोड़ खरीददार
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देश भर में फैले 12 हजार से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ खरीददार आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल बिजनेस है। रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस तमगा भी है। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें।  
विज्ञापन


कंपनी का लक्ष्य 2 करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है
रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य 2 करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर टेक्नॉलोजी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा।

मुकेश अंबानी ने क्या कहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, 'मुबाडला का रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एक महत्वपूर्ण निवेशक के तौर पर स्वागत करते हुए मैं प्रसन्नसता महसूस कर रहा हूं। हम मुबाडला जैसे बेहतरीन संगठन के साथ साझेदारी को महत्व देते हैं। भारत के रिटेल सेक्टर के लाखों छोटे खुदरा विक्रेताओं, व्यापारियों और दुकानदारों को टेक्नॉलोजी के माध्यम से मजबूत बनाने के हमारे मिशन में उनके विश्वास को भी हम स्वीकरा करते हैं। मुबाडला का निवेश और मार्गदर्शन इसमें सहायक होगा।'

मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक और समूह के सीईओ का बयान
मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक और समूह के सीईओ, खलदून अल मुबारक ने कहा, 'हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स में अपने निवेश के माध्यम से रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। उनका विजन डिजिटलीकरण के माध्यम से भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था को परिवर्तित करने और देश भर में लाखों छोटे व्यवसायों के लिए अवसर और बाजार में पहुंच बनाने की है।  हम कंपनी के लगातार विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें