फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्रो के सीईओ आबिदअली नीमचवाला का इस्तीफा, पारिवारिक वजह बताई

Fri, 31 Jan 2020 08:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आबिद अली नीमचवाला - फोटो : social media
विज्ञापन

सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अबिदअली जेड नीमचवाला ने इस्तीफा दे दिया है। विप्रो ने कहा है कि नीमचवाला ने पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से इस्तीफा दिया है, लेकिन अगले सीईओ की नियुक्ति तक वो पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि 52 वर्षीय नीमचवाला तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक उनकी जगह पर कोई नई नियुक्ति नहीं हो जाती है। ऐसा करने का मकसद यह है कि कंपनी का कामकाज प्रभावित न हो।उसने बताया कि नीमचवाला ने अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की वजह से पद से हटने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने नीमचलवाला के नेतृत्व और योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है। वहीं नीमचवाला ने कहा कि उनके लिए विप्रो में सेवा देना सम्मान की बात रही है। उन्होंने अजीम प्रेमजी को इसके लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

 
विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि हम नीमचवाला को कंपनी में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। पिछले चार सालों में उन्होंने हमारे डिजिटल कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद की है।

वहीं नीमचवाला ने कहा कि विप्रो में सेवा देना उनके लिए सम्मान की बात रही है। कंपनी के पास करीब 75 सालों की समृद्ध विरासत है... मैं अजीम प्रेमजी, रिशद, हमारे निदेशक मंडल, विप्रो के मेरे सहयोगियों और ग्राहकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें