फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2017: रेल टिकट में छूट पाने के लिए जरूरी होगा आधार

Sun, 29 Jan 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेल टिकट में छूट पाने के लिए सरकार आधार नंबर को जरूरी करने जा रही है। इसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली आगामी बजट में घोषणा कर सकते हैं। इससे सरकार को रेल टिकट में छूट देने में आसानी होगी और ऐसे टिकट का दुरुपयोग कम होगा। 
विज्ञापन


अभी 50 से अधिक श्रेणियों में मिलती है छूट

रेलवे अभी 50 से अधिक श्रेणियों में छूट देती है, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र, शोधार्थी, शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज, खिलाड़ी, बेरोजगार युवक, अर्जुन अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। अभी रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को आधार नंबर के जरिए दे रही है, जो कि पायलेट प्रोजेक्ट पर चल रहा है। अकेले इससे रेलवे पर हर साल 1600 करोड़ का बोझ पड़ रहा है। 

100 करोड़ लोगों के पास है आधार कार्ड

सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, अभी 100 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। सरकार पहली बार रेलवे बजट को आम बजट में पेश करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जेटली अपने बजट भाषण में कुछ पन्ने भारतीय रेलवे से जुड़ी स्कीम और कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें