पीपीई कवर है या नहीं
अगर आपके नियमित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोरोना कवर हैं तो कोरोना कवच जरूरी नहीं है। हालांकि, कई बीमा कंपनियां सामान्य पॉलिसी में इन बीमारियों पर क्लेम तो देती हैं, लेकिन पीपीई कवर नहीं करती हैं। ऐसे में पॉलिसी के साथ कोरोना कवच जरूर खरीदें।
पॉलिसी में ये होंगे कवर
अस्पताल में भर्ती पर : बेड-नर्सिंग चार्ज, ब्लड टेस्ट, पीपीई किट, ऑक्सीजन, आईसीयू और डॉक्टर की कंसल्टेशन फी।
भर्ती से पहले : कंसल्टेशन, चेक अप, डाइग्नोसिस खर्च। भर्ती से 15 दिन पहले तक कवर। डिस्चार्ज के 30 दिन बाद तक कवर।
घर पर इलाज : इलाज और दवाइयों का खर्च 14 दिन तक कवर।
कवर के साथ वित्तीय सुरक्षा भी
कोरोना कवच को स्टैंडअलोन या मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ अतिरिक्त कवर के रूप में भी लिया जा सकता है। यह खासतौर पर उनके लिए फायदेमंद है, जिनके पास कोई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नहीं है और कोरोना के इलाज के दौरान बीमा कवर के साथ वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं। -गुरदीप सिंह बत्रा, हेड, रिटेल अंडरराइटिंग, बजाज आलियांज