फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI बाजार में पेश करेगा 200 रुपए का नोट, छपाई हुई शुरू

Thu, 29 Jun 2017 06:43 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आए 500 और 2000 रुपए के नए नोट के बाद अब सरकार 200 रुपए का नया नोट ला रही है।
विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए हैं। इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है। यह कदम ट्रांजैक्शंस को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।  
विज्ञापन


एसबीआई की ग्रुप चीफ सौम्या कांती घोष ने बताया कि '200 रुपए के नोटों के मार्केट में आ जाने से लेन-देन में आसानी होगी।'

गौरतलब है कि पिछले साल 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों की मान्यता को खत्म कर 500 और 2 हजार के नए नोटों को प्रचलन में लाया गया था। हालांकि अभी आरबीआई की तरफ से 200 रुपए के नए नोटों के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें