फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 कंपनियों ने 3 साल में की 1.52 लाख करोड़ की टैक्स चोरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया डाटा

Tue, 22 Aug 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते तीन साल में देश भर में मौजूद 19 कंपनियों ने कुल मिलाकर के 1.52 लाख करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। यह चोरी इतनी है कि अगले 19 सालों तक बंगलुरू और मुंबई का 7 साल का महानगरपालिका का बजट चल सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- CAG का खुलासा, इन बॉलीवुड हस्तियों ने की सर्विस टैक्स की चोरी

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए डाटा के अनुसार, 1 अप्रैल 2014 से 30 जून, 2017 तक में इतनी टैक्स चोरी हुई।  इसके मुकाबले बंगलुरू महानगरपालिका का इस वित्त वर्ष का बजट 8 हजार करोड़ रुपये है, वहीं मुंबई महानगर पालिका का सालाना बजट 25 हजार करोड़ रुपये है। 

पढ़ें- आयकर विभाग का बड़ा कदम, पूरे देश में 245 इनकम टैक्स कमिश्नरों का ट्रांसफर

डायरेक्ट टैक्स में की 76 हजार करोड़ रुपये चोरी
डाटा के अनुसार, इन कंपनियों ने केवल डायरेक्ट टैक्स में 76, 239.22 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। वहीं इनडायरेक्ट टैक्स में 76,535.42 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। इसमें सर्विस टैक्स के तौर पर 47,188 करोड़ रुपये और सेंट्रल एक्साइज व कस्टम में क्रमशः 18954.28 करोड़ और 10,392.19 करोड़ की चोरी कंपनियों ने की है। 
विज्ञापन


हालांकि वित्त मंत्रालय के पास मल्टी नेशनल कंपनियों का डाटा मौजूद नहीं है। इस साल के पहली तिमाही में कुल 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें