फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1130 लीटर पामोलिन ऑयल और 17 बोरी मैदा सीज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शाहाबाद कस्बे में छापा डाला। टीम के पहुंचने पर कई व्यापारी ्अपनी दुकानें बंदकर चले गए। टीम ने एक दुकान से 1130 लीटर पामोलिन ऑयल और 17 बोरी मैदा सीज किया।

विज्ञापन

होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई का दौर तेज किया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके गंगवार, अनुराधा कुशवाहा, अजीत सिंह, रामकिशोर आदि शाहाबाद पहुंचे। टीम के शाहाबाद पहुंचने की जानकारी पर व्यापारियों में खलबली मच गई। खाद्य सामग्री के अलावा परचून की दुकानें भी व्यापारियों ने बंद कर दी। इसके बावजूद टीम ने वासितनगर रोड स्थित श्री बालाजी ट्रेडर्स में पहुंचकर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके गंगवार ने बताया कि 1130 लीटर पामोलिन ऑयल और 17 बोरी मैदा सीज किया गया है। दोनों का ही सैंपल जांच के लिए ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें