फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 11 खास बातें जो बढ़ाएंगी बजट और अर्थव्यवस्था से जुड़ी आपकी समझ

Sat, 01 Feb 2020 03:07 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
GDP - फोटो : Social Media
सरकार ने बजट पेश होने से एक दिन पहले वित्त वर्ष 2018-19 के लिए विकास दर 6.8 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी कर दी है। संशोधित अनुमानों में खनन, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की वृद्धि में गिरावट के कारण विकास दर घटाई गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के शुक्रवार को जारी संशोधित आंकड़ों के मुताबिक, वास्तविक जीडीपी या स्थिर कीमत (आधार वर्ष 2011-12) पर जीडीपी 2018-19 और 2017-18 में क्रमश: 139.81 लाख करोड़ और 131.75 लाख करोड़ रुपये रहा था। 

इसी तरह, 2018-19 में विकास दर 6.1 फीसदी और 2017-18 में 7 फीसदी रही थी। जनवरी, 2019 में जारी पहले संशोधन के अनुसार 2017-18 में वास्तविक जीडीपी 131.80 लाख करोड़ रुपये रही, जो 7.2 फीसदी की वृद्धि को प्रदर्शित करता है। आइए जानते हैं वो 11 खास बातें जिन पर भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का यह अनुमान निर्भर करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय बजट का रोचक इतिहास - फोटो : Amar Ujala
  • पूंजी निर्माण, कारोबार अनुकूल नीतियों को प्रोत्साहन, अर्थव्यवस्था में भरोसा बढ़ाना रहा केंद्र में।
  • बाजार में सरकार के अत्यधिक दखल से आर्थिक स्वतंत्रता पर बढ़ता है दबाव।
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय बजट का रोचक इतिहास - फोटो : Amar Ujala
  • वित्त वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में एफडीआई प्रवाह, मांग, जीडीपी राजस्व में बढ़ोतरी रहेगी अहम।
  • अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सुधार तेज करे सरकार।

4 of 7
भारतीय बजट का रोचक इतिहास - फोटो : Amar Ujala
  • 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए सही तरीके से पूंजी निर्माण होगा अहम।
  • 2017-18 तक छह साल में कुल नौकरियों में संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी 17.9 फीसदी से बढ़कर 22.8 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय बजट का रोचक इतिहास - फोटो : Amar Ujala
  • छह साल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पैदा हुए कुल 2.62 करोड़ नए रोजगार। महिलाओं के नियमित रोजगार में 8% बढ़ोतरी।
  • कर्जमाफी से बाधित हुई कर्ज देने की व्यवस्था, किसानों को औपचारिक कर्ज दिए जाने में आई कमी।
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय बजट का रोचक इतिहास - फोटो : Amar Ujala
  • सरकार को ऐसे क्षेत्रों की जांच की सलाह, जहां दखल दिए जाने की कोई जरूरत नहीं है।
  • 6 महीने के भीतर ही तैयार कर लिया गया 2019-20 का आर्थिक सर्वेक्षण। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय बजट का रोचक इतिहास - फोटो : Amar Ujala
  • सरकार आर्थिक सुस्ती को थामने के लिए 3.3 फीसदी राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बढ़ा सकती है। दिसंबर तक ही यह घाटा सालाना लक्ष्य का 132 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें