फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 240 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के 100 यूनिकॉर्न स्टार्टअप

Wed, 24 Mar 2021 12:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  •  दो-तिहाई यूनिकॉर्न स्टार्टअप 2005 के बाद चालू हुए
  • फिनटेक क्षेत्र में पांच स्टार्टअप ऐसे हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 22 अरब डॉलर से ज्यादा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 100 यूनिकॉर्न स्टार्टअप ऐसे हैं, जिनका कुल मूल्यांकन 240 अरब डॉलर (17.39 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा है। इनमें दो-तिहाई यूनिकॉर्न 2005 के बाद चालू हुए हैं। ब्रोकरेज कंपनी क्रेडिट स्विस के मुताबिक, ये यूनिकॉर्न प्रौद्योगिकी आधारित क्षेत्रों के अलावा दवा और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे सभी उद्योगों में फैले हुए हैं।

विज्ञापन


यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है, जिनका मूल्यांकन एक अरब डॉलर या उससे ज्यादा होता है। ब्रोकरेज कंपनी के इक्विटी रणनीतिकार नीलकंठ मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि भारत में सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में 336 कंपनियां ऐसी हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण एक अरब डॉलर से ज्यादा है।

यूनिकॉर्न में वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियां सबसे आगे हैं और इस क्षेत्र में पांच स्टार्टअप ऐसे हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 22 अरब डॉलर से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यूनिकॉर्न की संख्या में और ज्यादा वृद्धि हो सकती है क्योंकि उद्यमी नए उपक्रमों में निवेश करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इंडिया सिक्योरिटीज रिसर्च के प्रमुख आशीष गुप्ता का कहना है कि घरेलू फिनटेक कंपनियों ने 10 अरब डॉलर की पूंजी आकर्षित की है और वे स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें