बत्तख को काटते ही पेट में मिली ऐसी चीज, शख्स के उड़ गए होश
- फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: चीन के लोंगहुआ काउंटी में एक ऐसी घटवा घटी है, जो बेहद हैरान करने वाली है। यहां पर एक ग्रामीण ने बत्तख पाला हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बत्तख के पेट से 1.6 लाख का सोना निकला है। साल 2026 फरवरी की यह घटना है। यह खबर सामने आने के बाद अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण का नाम लियू है। उसने जब अपनी पाली हुई बत्तख को काटा तो उस होश उड़ गए। उसके पेट में कई छोट-छोटे चमकीले कण दिखे। पहले वह समझ नहीं पाया कि क्या है? उसने उन टुकड़ो को जलाकर चेक किया है, वो सोने के टुकड़े थे।
बत्तख के पेट में कैसे पहुंच गया सोना?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बत्तख के पेट से निकलने सोने का वजन करीब 10 ग्राम था, जिसकी कीमत 12,000 युआन है। यह भारतीत रुपये में करीब 1.6 लाख रुपये के बराबर है। लियू ने संभावना जताई है कि बत्तख ने खाना खोजने के दौरान सोने के कण निगल लिए हो। बत्तख नदी के किनारे कीचड़ भोजने तलाश करती हैं। गांव के पास चिशुई नदी बहती है, जिसे सोने के लिए जाता है।
Viral Video: सड़क पर स्टंट कर रहा था शख्स, भैंस ने दी जोरदार टक्कर, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग
लोगों का मानना है कि नदी की मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे कण हो सकते हैं, जिन्हें बत्तख ने शायद निगल लिए होंगे। लियू ने कहा कि इस इलाके में इस तरह की घटनाएं सामान्य नहीं हैं। गांव के लोगों को पहले भी बत्तखों के पेट से सोने के कण मिले हैं। लेकिन बत्तख के पेट में इतनी मात्रा में सोना मिलना अनोखी घटना है।
Viral Video: मुंडन करने आए नाई ने जीती जंग, नन्हे उस्ताद ने दिखा दिए दिन में तारे, देखें वीडियो
क्या पेट में सोना पच सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में सोना पचता नहीं है। आमतौर पर डाइजेस्टिव सिस्टम से बिना नुकसान पहुंचाए गुजर जाता है। हालांकि सोने के बड़े टुकड़े होने और अशुद्धियां हों, तो इससे आंतों में रुकावट हो सकती है। इसके साथ ही दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन कछ लोगों को इस घटना पर शक है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद पता चलेगा कि मिले कण सोना ही हैं। उनका कहना है कि पहले भी नदी से सोना मिलने की घटना सामने आई है।