फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: इस शहर में अब लोग करेंगे वर्क फ्रॉम पार्क, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Mon, 20 Apr 2026 05:28 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: दुबई में अब लोग दफ्तर की वर्क फ्रॉम पार्क (Work from Park) करेंगे। दुबई नगर पालिका इस पहल की जल्द शुरुआत करने जा रही हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी रोचक बातें। 
विज्ञापन
इस शहर में अब लोग करेंगे वर्क फ्रॉम पार्क, मिलेंगी ये खास सुविधाएं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: दुनियाभर में कंपनियां खर्च को कम करने समेत कई वजहों से कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की सुविधा देती हैं। लेकिन ऐसी खबर सामने आई हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, दुबई में एक नया बदलाव हुआ है और यहां पर वर्क फ्रॉम पार्क (Work from Park) पहल की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना से पारंपरिक दफ्तरों के ढर्रे को तोड़कर पार्कों में तकनीक से लैस एक बेहतर माहौल मिलेगा। 

दुबई में अब दफ्तर का काम कर्मचारी पार्कों की हरियाली के बीच बैठकर भी कर सकेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के माध्यम से पार्कों में खास वर्किंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर काम करने वाले लोगों को हाई-टेक सुविधाएं मिलेंगी। इसका फायदा यह होगा कि लोग ताजी हवा और सुकून में बैठकर काम कर सकेंगे। इसके उनका तनाव कम होगा और पार्कों में भी चहल-पहल बढ़ेंगी। 
विज्ञापन


Viral Video: क्यों रशियन इंफ्लुएंसर की हो रही है चर्चा? पुतिन के खिलाफ ऐसा क्या पोस्ट किया कि हो गया वायरल

मई 2026 में अल बरशा पॉन्ड पार्क से इस पहल की शुरुआत होगी। यहां पर छोटे और ईको-फ्रेंडली केबिन बनाए जाएंगे। देखने में यह खूबसूरत होंगे और पार्क के प्राकृतिक नजारे को बिल्कुल खराब नहीं कर सकेंगे। दुबई प्रशासन योजना बना रहा है कि साल 2026 के अंत तक शहर के दूसरे बड़े पार्कों में भी इस तरह की शानदार सुविधाएं शुरू की जाएं। 

NASA: कब खत्म होगी दुनिया? नासा के सुपरकंप्यूटर ने बता दिया समय, बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस को छोड़ा पीछे

दुबई नगर पालिका की कोशिश है कि आधुनिक लाइफस्टाइल और काम के नए तरीकों में लोग फिट महसूस करें। इसी तहत पार्कों को ऐसे स्थानों में बदला जा रहा है। इससे लोगों का काम करने में मन लेगा और समाज में भी मेलजोल बढ़ेगा। यह योजना दुबई के 2040 अर्बन प्लान'और 'D33 इकोनॉमिक एजेंडा में शामिल है। इसका लक्ष्य शहर को आर्थिक और सामाजिक रूप से दुनिया में सबसे ऊपर ले जाना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें