फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी रेस, पतियों को गोद में लेकर दौड़ी महिलाएं, वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

Mon, 18 Aug 2025 12:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बताया जाता है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं भारत और नेपाल के कई हिस्सों में आयोजित की जाती हैं। हालांकि वायरल हुए इस वीडियो के बारे में यह साफ नहीं हो सका है कि यह कहां का है। फिर भी, इस अनोखी दौड़ ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
पतियों को गोद में लेकर दौड़ीं महिलाएं - फोटो : इंस्टाग्राम @studentgyaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और खूब हंसाया भी। इस वीडियो में महिलाएं अपने पतियों को गोद में उठाकर दौड़ती नजर आ रही हैं। आमतौर पर दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अकेले दौड़ते हैं, लेकिन इस बार सीन बिल्कुल अलग था। महिलाएं अपने पति को कंधों और हाथों पर उठाकर दौड़ लगा रही थीं। यही वजह है कि यह वीडियो चर्चा का बड़ा विषय बन गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जाता है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं भारत और नेपाल के कई हिस्सों में आयोजित की जाती हैं। हालांकि वायरल हुए इस वीडियो के बारे में यह साफ नहीं हो सका है कि यह कहां का है। फिर भी इस अनोखी दौड़ ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इस प्रतियोगिता का नियम भी बड़ा दिलचस्प है। इसमें करीब 100 मीटर की दूरी तय करनी होती है। लेकिन शर्त यह है कि महिलाएं अपने पतियों को गोद में लेकर दौड़ेंगी। यानी जो महिला सबसे तेज दौड़ेगी और अपने पति को सफलतापूर्वक लेकर फिनिश लाइन तक पहुंचेगी, वही विजेता मानी जाएगी। इस आयोजन का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संदेश भी छिपा है। दरअसल, यह दौड़ लैंगिक समानता यानी जेंडर इक्वैलिटी के लिए जागरूकता फैलाने का काम करती है।
 


महिलाएं पतियों को गोद में लेकर दौड़ीं
खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में हर उम्र के जोड़े हिस्सा ले सकते हैं। इससे कार्यक्रम और भी दिलचस्प बन जाता है। यंग कपल्स भी इसमें शामिल होते हैं और बुजुर्ग जोड़े भी इस अनोखी रेस में भाग लेने से पीछे नहीं रहते। यही वजह है कि जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आईं। किसी ने इसे मजेदार कहा, तो किसी ने इस प्रतियोगिता के पीछे छिपे संदेश की तारीफ की। वहीं, कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में अपनी राय देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "मैं तो अपनी पत्नी को भी नहीं उठा पाता, और ये महिलाएं अपने पतियों को उठाकर दौड़ रही हैं।" एक और ने हंसते हुए लिखा, "हम लोग भला ऐसे कब दौड़ेंगे?" वहीं, कुछ लोगों ने अपनी महिला साथी को टैग करते हुए मजाक में पूछा, "तुम कर पाओगी न ऐसा?" यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस आयोजन की जमकर तारीफ की। किसी ने इसे मजेदार और हटके इवेंट बताया, तो किसी ने कहा कि समाज को ऐसे आयोजनों से नया नजरिया मिलता है। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा, "यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह समाज को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश है।" वहीं, कुछ लोग हल्के-फुल्के अंदाज में इसे फिल्म दम लगाके हईशा का रियल-लाइफ वर्जन बताते नजर आए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें