फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इस कीड़े को बेचकर आप ले सकते हैं दो फॉर्चूनर गाड़ियां, सिक्किम घूमते लड़के को मिला यह महंगा बीटल

Fri, 11 Jul 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक युवक सिक्किम की यात्रा पर गया था। वहां उसे एक अजीब कीड़ा नजर आया, जिसे उसने पहले एक नॉर्मल कीड़ा समझ लिया, लेकिन कुछ ही पलों में एक स्थानीय व्यक्ति ने उसकी यह गलतफहमी दूर कर दी।
विज्ञापन
इस बीटल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : इंस्टाग्राम @monkeyxmagic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु और कीड़े पाए जाते हैं, जिनके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं होती। कुछ प्रजातियां तो इतनी कम पाई जाती हैं कि केवल कुछ ही क्षेत्रों में ही दिखाई देती हैं और वहां जाकर ही उनके बारे में कुछ जानने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब एक युवक सिक्किम की यात्रा पर गया था। वहां उसे एक अजीब कीड़ा नजर आया, जिसे उसने पहले एक नॉर्मल कीड़ा समझ लिया, लेकिन कुछ ही पलों में एक स्थानीय व्यक्ति ने उसकी यह गलतफहमी दूर कर दी। इसके बाद उस युवक ने उस कीड़े का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में वह युवक बताते हुए नजर आता है कि, "मैं सिक्किम में घूम रहा था और घूमते-घूमते एक कीड़े पर मेरी नजर पड़ी। मुझे लगा कि यह कोई साधारण बीटल है, लेकिन वहीं एक लोकल भाई ने बताया कि यह स्टैग बीटल है।" फिर वह दर्शकों को उस बीटल की झलक दिखाता है और कहता है कि वो भी उसकी कीमत गूगल करें, जैसा कि वहां के व्यक्ति ने उससे कहा था। गूगल पर जब इस बीटल की कीमत देखी गई तो सभी हैरान रह गए। स्टैग बीटल की कीमत 75 लाख रुपये तक बताई गई है। यह जानकारी युवक के लिए तो चौंकाने वाली थी ही। साथ ही अब यह वीडियो लोगों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया है।




वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट monkeyxmagic से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 58 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बहुत सारे लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसकी कीमत बताई, वहीं एक यूज़र ने सवाल किया कि आखिर यह कीड़ा इतना महंगा क्यों है? हालांकि वीडियो में इसका जवाब नहीं मिला, लेकिन एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा कि स्टैग बीटल यानी हिरण भृंग दुनिया के सबसे महंगे कीड़ों में से एक माना जाता है। यह बेहद दुर्लभ होता है और कई कल्चर में इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इसे पालने से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस तरह एक आम से दिखने वाले कीड़े ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सिक्किम घूमने गया वह शख्स एक अनोखे अनुभव के साथ लौटा और अब लाखों लोग उसके वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें