फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष मिला, यह 990 लाख साल पुराना

Fri, 13 Mar 2020 01:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (गोले में दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष) - फोटो : Pixabay/Social media
आमतौर पर हम सभी यही मानते और जानते हैं कि करोड़ों साल पहले धरती पर विशालकाय डायनासोर रहते थे, जिनके सामने इंसान भी किसी चींटी की तरह लगें। लेकिन अब इस धारणा को बदलना होगा, क्योंकि म्यांमार में दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर (पक्षीनुमा) का अवशेष मिला है, जो 'हमिंग बर्ड' से भी छोटा था। हमिंग बर्ड को दुनिया का सबसे छोटा पक्षी माना जाता है, जिसका वजन दो ग्राम के आसपास होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष - फोटो : Social media
दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष एक एंबर में मिला है। एंबर पीले रंग का एक कठोर पारदर्शी पदार्थ होता है, जिसका इस्तेमाल आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस डायनासोर की मौत पेड़ के किसी छोटे से छेद में सिर अटकने से हुई थी। इसके बाद पेड़ की गोंद ने उसके सिर को ढंक दिया, जिससे वह हमेशा-हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया के सबसे छोटे पक्षीनुमा डायनासोर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
डायनासोर का यह अवशेष 990 लाख साल पुराना बताया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने इसका नाम ओकुलुडेन्टावीस रखा है। उन्होंने कम्प्यूटर से इसका पूरा ढांचा भी बनाया है। बताया जा रहा है कि यह डायनासोर कीट-पतंगों को अपना शिकार बनाता था। शोधकर्ताओं को जो अवशेष मिले हैं, उसके मुताबिक इस छोटे डायनासोर के जबड़े में कई दांत हैं। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यह डायनासोर बिल्कुल ही अनोखा है। चायनीज एकेडमी ऑफ साइसेंस की जीवाश्म वैज्ञानिक और रिसर्च पेपर की मुख्य लेखिका जिंग्मा ओ'कोन्नोर के मुताबिक, मौजूदा समय में पाए जाने वाले पक्षियों के दांत नहीं होते जबकि इस छोटे से डायनासोर के जबड़े में दांत भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस छोटे डायनासोर से जुड़ा शोध नेचर जरनल में प्रकाशित हुआ है। लॉस एंजिल्स काउंटी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के लार्स श्मिट्ज के मुताबिक, यह एक दुर्लभ शारीरिक संरचना है। इस असामान्य जीव की आंखें भी इतनी बड़ी थीं कि वो उसके सिर के किनारों से बाहर निकल जाती थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें