फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर 'जुआरी', जिसने पोकर खेलकर कमाए अरबों रुपये

Sat, 23 May 2020 10:55 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा और अमीर 'जुआरी' - फोटो : Instagram/Dan Bilzerian
भारत में जुआ और कैसिनो भले ही अवैध हों, लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां ये वैध हैं। आज हम आपको इसी से संबंधित एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे अमीर 'जुआरी' माना जाता है। एक ऐसा जुआरी, जिसने पोकर खेलकर अरबों रुपये कमाए हैं। इसी वजह से उसे 'पोकर का किंग' भी कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुका है। 
विज्ञापन

2 of 6
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Instagram
इस शख्स का नाम है डैन बिल्जेरियन। उनके जीवन में पहले से ही पैसों की कोई कमी नहीं थी, क्योंकि उनके पिता एक अमीर कारोबारी हैं। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनपर किसी ने खास ध्यान नहीं दिया था, इसलिए उनका जो मन करता था, वो वही करते थे। एक बार तो डैन अपने स्कूल में बंदूक के साथ पकड़े भी गए थे, जिसके बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। वो बंदूक उनके पिता की थी। डैन उसे स्कूल में सभी को दिखाने के लिए ले गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Viral Bhayani/Richard Mille
डैन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी दुनियाभर में जाने जाते हैं। उनके पास लास वेगास में करीब 32 करोड़ रुपये का एक घर है, जहां अक्सर पार्टी करते रहते हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई घर हैं। उन्हें महंगी-महंगी चीजों का बहुत शौक है। पिछले साल ही उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो एक घड़ी पहने हुए थे। उस घड़ी की कीमत करीब 1.36 करोड़ रुपये बताई गई थी। 

4 of 6
डैन बिल्जेरियन की बंदूकों का कलेक्शन - फोटो : Social media
डैन बंदूकों और लग्जरी गाड़ियों के भी बहुत शौकीन हैं। उनके पास एक से एक महंगी और शानदार बंदूकें हैं। रईस और चर्चित हस्ती होने के चलते उनके पास खूबसूरत लड़कियों की हमेशा लाइन लगी रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी बहुत सारी तस्वीरें हैं, जिसमें वो लड़कियों से घिरे हुए हैं। इस वजह से उन्हें 'प्लेब्वॉय' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
डैन बिल्जेरियन पोकर खेलते हुए - फोटो : Social media
डैन लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 अरब 69 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें से अधिकतर उन्होंने पोकर खेलकर कमाया है। उन्हें 'पोकर किंग' क्यों कहा जाता है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2013 में उन्होंने महज एक रात में पोकर खेलकर लगभग 11 मिलियन डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डैन बिल्जेरियन - फोटो : Instagram/Dan Bilzerian
अमेरिका के रहने वाले 39 वर्षीय डैन बिल्जेरियन को नशे की बहुत बुरी लत है। इसका खुलासा तब हुआ था, जब 30 की उम्र से पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने इतने ड्रग्स ले लिए थे कि महज 12 घंटे के अंदर ही उन्हें दो-तीन बार दिल का दौरा पड़ा था। तब बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें