फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे शांत कमरा, जहां दिल की धड़कन और हड्डियों की आती हैं आवाजें

Thu, 26 Jun 2025 08:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab: इस कमरे के भीतर चलने पर हड्डियों के रगड़ने की आवाजें सुनाई देती हैं। देर तक बैठे रहने पर दिल की धड़कन सुनाई देने लगती है। यह कमरा अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे शांत कमरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: दुनिया में कई हैरान करने वाली जगहे हैं। इनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। इनमें कई बेहद रहस्यमयी और डरावनी भी हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे शांत कमरे के बारे में बताने वाले हैं। यह कमरा कहीं और नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में है। यह रूम इतना शांत है कि इसमें जाने के बाद आपको अपने खून की आवाजें सुनाई देने लगेंगी। यह जगह बाहरी शोरगुल से बिल्कुल शांत है।

विज्ञापन


यही कारण है कि इस रूम को दुनिया की सबसे शांत जगहों में शामिल किया गया है। इसे काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है, ताकि बाहर की हल्की सी आवाज भी अंदर न जाने पाए। इस कमरे के भीतर प्रवेश लेने के बाद आपको अपनी हार्ट बीट की आवाजें भी सुनाई देंगी। आप यहां पर अपनी हड्डियों की रगड़ने की आवाजें भी सुन सकते हैं। इन्ही कारणों से इस कमरे की अक्सर चर्चा होती है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कमरे के भीतर चलने पर हड्डियों के रगड़ने की आवाजें सुनाई देती हैं। देर तक बैठे रहने पर दिल की धड़कन सुनाई देने लगती है। यह कमरा अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है। इस रूम के भीतर कई खास चीजों को शामिल किया गया है, जो बाहर के शोर को अंदर प्रवेश नहीं करने देते। 
विज्ञापन


Zara Hatke: इस देश में अभी चल रहा है 2017, जानिए क्या है दुनिया से सात साल पीछे होने की वजह

इसके साथ ही अंदर की आवाजों को खत्म करने के लिए कई खास उपकरण लगाए गए हैं। अगर आप इस कमरे के भीतर जरा सी भी आवाज करेंगे तो उसका बहुत तेज शोर आपको सुनाई देगा। इसके कारण इसको एनेकोइक रूम भी कहा जाता है। 

Viral Video: यूपी की महिला ने तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, रोकनी पड़ीं ट्रेनें, वीडियो हुआ वायरल

इस कमरे की डिजाइनिंग को काफी अनोखे अंदाज में किया गया है। इसे कंक्रीट और स्टील की छह परतों से बनाया गया है। इस रूम को बनाने में करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा का वक्त लगा। इसी वजह से रूम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे शांत कमरे के रूप में शामिल है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें