फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पुरुष ने कराया स्तनपान, इस तरह संभव हुआ ये 'चमत्कार'

Sat, 04 Aug 2018 06:42 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
बेटी को स्तनपान कराकर मैक्समिलियन ने मिसाल पेश की है - फोटो : Maxamillian Neubauer/Facebook
विज्ञापन

तारीख 26 जून 2018। अमरीका के विस्कॉन्सिन में रहने वाले एक परिवार के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला था। अस्पताल की वो रात सिर्फ मां के लिए ही अलग नहीं थी, पिता के साथ भी कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था।

विज्ञापन


एप्रिल न्यूबॉर्स की डिलीवरी इतनी सामान्य नहीं थी क्योंकि उनका ब्लड-प्रेशर बहुत हाई था। वो लंबे समय से प्री-एक्लेंपसिया से पीड़ित थीं। ये बीमारी गर्भवती महिलाओं को ही होती है। डिलीवरी के दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि सीजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी। देर रात एप्रिल ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम रोजेली रखा। जन्म के वक्त रोजेली का वजन 3.6 किलो था।

लेकिन बेटी के जन्म के बाद ही एप्रिल को दूसरी मेडिकल समस्याएं शुरू हो गई और आगे के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल के दूसरे कमरे में भेज दिया गया। ये सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि वो अपनी नवजात बच्ची को गोद में भी नहीं उठा पाईं।

विज्ञापन

नर्स ने सुझाया स्तनपान का नायाब तरीका - फोटो : Maxamillian Neubauer/Facebook
पिता ने कराया स्तनपान!
पिता मैक्समिलियन ने बताया, "एक नर्स अपनी गोद में हमारी खूबसूरत सी बेटी को लेकर आई। हम नर्सरी की ओर बढ़े। मैं एक जगह बैठ गया और अपनी शर्ट उतार दी ताकि मैं उसका स्पर्श महसूस कर सकूं। नर्स ने कहा कि हमें बच्ची को कुछ देना पड़ेगा और उंगली से ही दूध पिलाना होगा, कम से कम शुरुआत तो करनी ही होगी।"

"इसके बाद नर्स ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अपनी छाती पर एक निप्पल लगाकर असल में ब्रेस्टफीड कराना पसंद करूंगा। मैं इसे ट्राई करने के लिए तैयार हो गया और कहा हां, क्यों नहीं।" जब नर्स को बच्चे की मां नहीं मिली तो रोजेली को उसके पिता मैक्समिलियन को दिया गया।

मैक्समिलियन ने सोशल मीडिया पर अपने इस अनुभव को शेयर किया है - फोटो : Maxamillian Neubauer/Facebook
कैसे कराया ब्रेस्टफीड?
नर्स ने एक ट्यूब की मदद से एक प्लास्टिक निपल को मेरी छाती से चिपका दिया। ये ट्यूब, फॉर्मूला मिल्क से भरी एक सीरिंज से जुड़ा हुआ था। "मैंने कभी भी ये नहीं किया और वाकई कभी ऐसा करने के बारे में सोचा भी नहीं था। मैं किसी बच्ची को ब्रेस्टफीड कराने वाला पहला शख्स था।"

"मेरी सास ने जब ये देखा तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। कुछ ही वक्त में मुझे अपनी बेटी के साथ एक जुड़ाव महसूस होने लगा। मैंने उसे गोद में उठा रखा था और लगातार कोशिश कर रहा था कि उसे ब्रेस्टफीड करने में दिक्कत न हो।"
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चर्चा

सोशल मीडिया पर नर्स की भी हो रही है तारीफ - फोटो : Maxamillian Neubauer/Facebook
मैक्समिलियन ने अपने फेसबुक अकाउंट और इंस्टाग्राम पर अपने इस अनुभव को शेयर किया है।उनकी छाती पर एक टैटू बना हुआ है जिस पर मॉम लिखा हुआ है। पोस्ट शेयर करने के बाद उन्हें कई कमेंट्स मिले। एक यूज़र ने लिखा कि "मॉम के टैटू के ठीक नीचे और ये वाकई उसको सही भी साबित कर रहा है।"

कुछ लोगों ने उस नर्स की भी तारीफ की है जिसने ये विकल्प सुझाया। लेकिन कुछ लोगों ने ये भी कहा कि उन्हें एक पुरुष को ब्रेस्टफीड कराते हुए देखना, थोड़ा अजीब लगा। मैक्समिलियन की पोस्ट 30 हजार से ज्यादा शेयर हुई है और उस पर सैकड़ों प्रतिक्रियाएं आई हैं। मैक्समिलियन का कहना है कि उन्होंने सिर्फ वही किया जो ऐसी स्थिति में कोई भी पिता करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें