फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मर्दों के पसीने की एक-एक बूंद के लिए मर मिटती थी औरतें

Mon, 31 Aug 2015 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर योद्धा महिलाओं को हमेशा ही आकर्षित करते हैं लेकिन आपको जानकर अचंभा होगा कि रोमन साम्राज्य के ग्लेडिएटर उस वक्त औरतों के लिए खूबसूरती बढ़ाने का सामान भी बन गए थे।
विज्ञापन


इतिहास की किताबों में इस बात का जिक्र है कि रोमन साम्राज्य में ग्लेडिएटरों के पसीने की भारी कीमत लगती थी। माना जाता था कि ग्लेडिएटर के पसीने से नहाने पर औरतों की खूबसूरती बढ़ जाएगी और रंग भी गोरा हो जाएगा।

इसी प्रचलन के चलते ग्लेडिएटरों के तहखानों के बाहर औरतों की भीड़ लगी रहती थी। तहखाने में वर्जिश करते और लड़ाई करते ग्लेडिएटरों का जब पसीना एकत्र होता तो उसे औरतें मुंह मांगे दामों पर खरीदकर उससे मालिश करती व नहाती थीं।
विज्ञापन


उस दौर में ग्लेडिएटरों के पसीने को बोतलों में भरकर बेचा जाता था। इतना ही नहीं ग्लेडिएटर के पसीने और रक्त से कई
तरह के प्रसाधन व परफ्यूम बने जिनकी मुंह मांगी कीमत मिलती थी।

सोर्स - फेक्टस्लाइड.कॉम
Trending Videos
विज्ञापन

खून में भिगोए जेवर पहनती थी रानियां

रोमन साम्राज्य में ये भी मान्यता थी कि अगर कोई महिला ग्लेडिएटर के खून में भिगोए गए गहने पहनेगी तो वो ज्यादा आकर्षक हो जाएगी। कहा जाता था कि ऐसी औरत ज्यादा लोगों को आकर्षित कर पाएगी।

उस दौर की रानियां बाकायदा ग्लेडिएटरों का खून निकलवा कर अपने जेवरात उनमें भिगोती थीं। इसके लिए बाकायदा कर्मचारी नियुक्त किए गए थे जो तहखानों के भीतर जाकर ग्लेडिएटरों का रक्त निकाल कर ला पाएं।

सोर्स -हिस्टरी.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें