दरअसल, पति के लिए इंतजार करना चीन की इस महिला के लिए इतना भारी पड़ गया कि उसने ऐसा काम कर दिखाया। हालांकि बदले में उसे 20,000 रुपये का चपत भी लगी। लेकिन महिला ने वाकई सबके पसीने छुड़ा दिए।
दरअसल पति को आने में टाइम लग रहा था, तो महिला ने दरवाजे पर खड़े होकर हाई स्पीड ट्रेन को ही रोक डाला। इसके आगे जो हुआ वह और भी चौंका देने वाला है..
इस कारण महिला का सुरक्षकर्मी के साथ विवाद हो गया और इस विवाद का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सुरक्षाकर्मी महिला को दरवाजे से हटाने की लाख कोशिशें करता रहा ताकि ट्रेन चल सके लेकिन वह लगातार इसका विरोध करती रही और दरवाजे पर ही अड़कर खड़ी रही।
एक गार्ड के बस की बात नहीं रही तो महिला को हटाने के लिए सुरक्षा अधिकारी आए। इसके बाद भी वह नहीं मानी तो मजबूरन महिला को हिरासत में लेना पड़ गया। महिला के ट्रेन के गेट से नहीं हटने की वजह से ट्रेन लेट हो गई थी। इस बर्ताव की वजह से महिला पर 2000 यूआन (लगभग 19500 रुपए) का जुर्माना लगाया गया।
वीडियो में दिख रही महिला की पहचान 'लू हेली' के रूप में हुई है, जो पूर्वी चीन के एक स्कूल में टीचर है। लू हेली अन्हुई प्रांत के हेफ़ेई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोके रखने के लिए ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हो गई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर महिला के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई है, जिसमें एक यूजर ने लिखा कि 2000 यूआन (लगभग 19500 रुपए) का जुर्माना बहुत कम है। तो वहीं एक 'विवो यूजर' ने महिला से पूछते हुए लिखा 'क्या हाई स्पीड ट्रेन आपकी पर्सनल कार है?'