नग्न फोटोशूट कराने के बारे में तो सबने सुना होगा लेकिन किसी और के लिए या चैरिटी के लिए नग्न होना कोई आम बात नहीं है। हाल ही में ऐसा हुआ है लंदन के आईवेड नाम के गांव में जहां एक दो नहीं बल्कि पुरे गांव ने नग्न फोटोशूट कराया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि लंदन के आईवेड में लोगों ने खुद के लिए या मशहूर होने के लिए नहीं बल्कि एक नेक काम के लिए नग्न फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट का उद्देश्य चैरिटी के लिए पैसे इकट्ठे करना था। इसमें कुल 24 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें फोटोग्राफर भी शामिल था।
इस फोटोशूट के पीछे लारा चिजमैन जो पेशे से ब्यूटिशियन हैं का हाथ था। गरीब बच्चों के लिए किये गए इस कैंपेन के बारे में जब लोगो को पता चला तो सभी कपडे उतरने को तैयार हो गए। हालांकि ज्यादा ठण्ड के कारण पहले लोगों को थोड़ी परेशानी हुई बहरहाल सभी ने फोटोशूट का कारण जानने के बाद बेहिचक इसमें भाग लिया।
लारा के मुताबिक वे हमेशा से बच्चों के लिए काम करना चाहती थीं। उनके मन में बच्चों की चैरिटी के लिए कुछ अलग करने का ये विचार आया और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया। सोशल मीडिया पर विचार शेयर करने के बाद लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई और भाग लेने के लिए आगे आये।
ये फोटोशूट एक कैलेंडर के लिए कराया गया और एक बार में 100 कैलेंडर निकले जायेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इससे करीब 1 लाख रुपये की कमाई हो सकती है।