हॉलीवुड फिल्मों में तो अक्सर आपने लड़कियों को शार्क से पानी में लड़ते हुए देखा होगा और पूल में उतर कर ढेरों शार्क के बीच में स्वीमिंग करने वाला हसीनाएं भी देखी होंगी। हालांकि ये खतरनाक जरूर होता है जो लोगों के रौंगटे खड़ा करने के लिए काफी है। ऐसा ही एक कारनामा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 6
शार्क को पकड़ने के लिए पूल में उतरी मेलिसा
इस खबर के माध्यम से आज हम आपको उस औरत से मिलवाते हैं जिसने पूल में उतर कर शार्क से दो-दो हाथ किए। इस महिला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेलिसा हैथीयर नामक इस महिला की उम्र पर मत जाइएगा...
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
क्योंकि इसने जो कारनामा कर दिखाया शायद ही कोई आम इंसान कर पाए। इसलिए इनकी बेटी ने अपनी मां का ये कारनामा कैमरे में कैद कर लिया और जब यह वीडियो दुनिया के सामने आया तो तेजी से वायरल होने लगा। इसी से पता चलता कि महिला ने कोई आम काम तो किया ही नहीं होगा।
4 of 6
मेलिसा ने ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया
अंग्रेंजी वेबसाइट मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रियल इस्टेट एजेंट मेलिसा हैथीयर साउथ सिडनी के क्रोनुला समुद्र तट पर बने पूल पर स्वीमिंग के लिए पहुंची थी। तट पर बने रॉक पूल में काफी लोग पहले से मौजूद थे। मेलिसा पूल के नजदीक खड़ी होकर सबको देख ही रही थी कि अचानक पूल में मौजूद महिलाएं व बच्चे चीखते-चिल्लाते पूल से बाहर भागने लगे...
विज्ञापन
5 of 6
रॉक पूल से शार्क को उठाने की कोशिश करती मेलिसा
दरअसल, पूल में एक शार्क मौजूद थी जिसे देखने के बाद घबराकर लोग पूल से बाहर भाग रहे थे, लेकिन इसके बाद वहां जो हुआ उसे देखकर सभी हैरान रह गए। मेलिसा बिना डरे पूल में उतरी और उस शार्क की ओर बढ़ने लगी। फिर मेलिसा ने शार्क को पकड़ा और पूल से समुद्र में उठाकर फेंका।
यह आश्चर्यजनक फुटेज में बाहर खड़ी मेलिसा के बेटी ने अपने कैमरे में शूट कर ली। बाद में जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो यह तेजी से वायरल होने लगा। इस संबंध में रीयल एस्टेट एजेंट मेलिसा कहती है कार्यालय में भी वह यही काम करती है, 'नए घरों के लिए जरूरत की जगह तलाशना...' मैंने इस बेबी शार्क को उसकी जरूरत की जगह पहुंचा दिया।