फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सालों तक गर्भवती रही ये महिला, जब सच्चाई सामने आई तो निकली ये गंभीर बीमारी

Thu, 06 Dec 2018 03:59 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वैसे तो कोई भी गर्भवती महिला 9 माह तक बच्चे को गर्भ में रखती है लेकिन दुनिया में कभी कबार कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जब गंभीर मसलों को हल्के में ले लिया जाता है। जिसके परिणामस्वरूप ऐसी चीजे सामने आती हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ हुआ वेल्स की रहने वाली 28 वर्षीय महिला पिछले तीन सालों से अपने पेट पर भारी वजन ढ़ो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकर आश्चर्य होगा लेकिन तीन सालों तक कीली फावेल का पेट बिलकुल वैसे ही रहा जैसे एक गर्भवती महिला का होता है। शुरूआती समय में कीली ने कई प्रेगनेंसी टेस्ट किये लेकिन सभी नकारात्मक निकले। जिसके बाद कीली ने सोचा शायद ये उसका मोटापा हो सकता है। कीली ने बताया कि, 'पेट का भार इतनी धीरे बढ़ रहा था की किसी गंभीरता पर शक होना नामुमकिन था।'

लेकिन 2016 में अचानक तबियत खराब होने के दौरान शक हुआ की उन्हें कोई गंभीर बीमारी है। जब कीली अपने पति जेमी गिब्बिंस के साथ डॉक्टर की सलाह लेने पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया की कीली गर्भवती हैं। कीली के अनुसार उन्हें देखकर कोई भी कह सकता था की वे 9 माह की गर्भवती हैं। डॉक्टर के कथनानुसार कीली को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया। 

 
विज्ञापन

शक अब सच्चाई में बदल चूका था क्यूंकि कीली गर्भवती नहीं थी बल्कि उन्हें किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहीं थीं। कीली को ईआर में पहुंचाया गया जहां सीटी स्कैन में उनके ओवरी में 57 पाउंड के सिस्ट होने की बात सामने आई। शरीर पर इतने दाग, खिंचाव के निशान, और शरीर का एक तिहाई वजन खोने के बावजूद, कीली ने दुबारा अपना जीवन पाया और साथ ही वे अब मां बनने में भी सक्षम हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें