वो अब जवान हो गए हैं। लेकिन जिन मुसीबतों में उन्होंने अपना बचपन और अभी का समय काट रहें हैं, उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए।
डेली मेल के मुताबिक हम बात कर रहें हैं जमैका के किंगस्टन शहर की जहां जिंदगी का पल-पल उनके लिए बहुत मुश्किल है जो गे हैं।
क्या आप जानते हैं कि जो लोग वहां ये जाहिर कर देते हैं कि वो गे हैं, तो बाकी लोग उन्हें जबरन नाले में रहने के लिए जोर डालते हैं।
कर देते हैं बेघर
21 साल के क्रिसी जब 12 साल के थे तभी से बेघर हैं। उन्हें लोगों ने घर में रहने की इजाजत ही नहीं दी। वो शहर के नालों और सीवेज पाइपलाइन बिछाने वाली जगह में रहते हैं।
बेशक वो ऐसा खुद नहीं चाहते, लेकिन वहां गे होने की सजा यही होती है। उन्हें समाज से अलग कर दिया जाता है। क्रिसी जैसे और भी लोग हैं जो इस सजा को झेलते हैं।
इनमें कई लड़कियां भी हैं जो लेसबियन होती हैं। ऐसे लोगों को कई बार लोग बहुत पीटते हैं और इतना पीटते है की उनके शरीर पर गहरे जख्म बन जाते हैं।
गे सेक्स है क्राइम
आपको बता दें कि जमैका में गे सेक्स क्राइम है और अगर इस काम में लिप्त किसी जोड़े को पकड़ लिया जाता है।
उन्हें जेल में रखा जाता है और उनसे दस सालों तक हार्ड लेबर कराया जाता है।
ऐसे लोगों के लिए वहां की म्यूजिक इंडस्ट्री ने ऐसे बहुत से गाने बनाए हैं जो इनकी बेइज्जती करते हैं। ऐसे लोगों के लिए अपने रहने की यही जगह जहन्नुम से कमतर नहीं है।
गई थी अपने 20 दांत निकलवाने, डेंटिस्ट ले बैठा जान