फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किस लालच में जिंदा सांप निगलने को भी तैयार हैं ये भक्त?

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान में अंध विश्वास रखना भी क्या क्या करवा सकता है इसका सबूत दक्षिण अफ्रीका में देखने को मिला। अगर आपसे कहा जाए कि मिट्टी खा लो क्योंकि वह मुंह में जा कर पेस्ट्री बन जाएगी तो क्या आप खा लेंगे? शायद नहीं, लेकिन यहां की एक धार्मिक सभा में ऐसा हुआ।
विज्ञापन


इस सभा के एक धार्मिक उपदेशक ने भक्तों को जिंदा सांप खाने को कहा और इस बात का वादा किया कि वह मुंह में जा कर चॉकलेट का स्वाद देगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के प्रेटोरिया में प्रोफ्ट पेनुअल की निर्देश पर लोग ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

भक्तों को भा गया सांप का स्वाद

ताजुब्ब की बात तो यह थी कि भक्तों ने उनका कहा माना और जब उनसे पूछा गया कि स्वाद कैसा था तो उनका कहना था 'अद्भुत'। एक भक्त ने बताया, '' मुझे जैसा बोला गया मैने वैसा ही किया। स्वाद थोड़ा अलग था लेकिन अच्छा था।''

वहीं दूसरे भक्त ने कहा, ''पहले मुझे थोड़ी हिचक हुई थी लेकिन जबह मैंने सांप को खाया तो मुझे एहसास हुआ कि यह आज तक कि सबसे स्वादिष्ट चॉकलेट है।''

प्रोफेट पेनुअल ईश्वरीय चमत्कारों में विश्वास करते हैं। इसी वजह से वो पहले भी अपने भक्तों को यह कह कर पेट्रोल पिलवा चुके हैं कि मुंह में जाते ही वह अनानास का रस बन जाएगा। यही नहीं, उन्होंने सभा में भक्तों से कपड़े उतारने को भी कहा था ताकि वे उनके नग्न शरीर पर बैठ कर पूजा कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें