किरण ने खबर पढ़ने के दौरान अपनी छोटी बेटी को गोद में बैठाकर लाइव प्रसारण किया। बता दें, किरण पाकिस्तान के समा टीवी न्यूज चैनल की एंकर है। सोशल मीडिया में किरण के इस प्रोग्राम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो की शुरुआत करते हुए किरण ने कहा, 'आज मैं किरण नाज नहीं, बल्कि एक मां हूं, इसलिए अपनी बच्ची के साथ बैठी हूं। इस मुल्क में एक ही झटके में कई दर्जन लोगों का शहीद हो जाना गैरमामूली बात नहीं है। कौन मारता है, क्यों मारता है इस सवाल का जवाब भी कई बार नहीं मिलता। किसी ने ठीक ही कहा है, जनाजा जितना छोटा होता है उतना ही भारी होता है ऐसा ही नन्हा जनाजा कसूर की सड़कों पर रखा हुआ है और पूरा पाकिस्तान इसके बोझ तले दबा हुआ है।'