फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर के बच्चे की ये खबर जरूर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के ग्वांगडॉन्ग इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरे माले पर एक साल का छोटा सा बच्चा अपनी मां को तलाश रहा था।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक उस समय बहुत बारिश हो रही थी और फिर भी वो नन्ही जान मां को तलाशता हुआ बालकनी के छज्जे पर चढ़ गया।
Trending Videos

देख रहे थे लोग

छज्जे पर रोते बच्चे को नीचे से गुजरने वाले लोग देख रहे थे। आते-जाते लोगों को ये चिंता थी कि अगर बच्‍चे को फौरन कोई कमरे से आकर नहीं ले जाता है तो वो गिर सकता है।

वो लोग डर ही रहे थे कि तभी देखते ही देखते रोता हुआ एक साल का बच्‍चा बालकनी से नीचे गिर गया।

वो आ रहा था नीचे

लोग देखकर हैरान हो गए कि वो बच्‍चा गिर रहा था और हवा में गिरते हुए तेजी से नीचे आ रहा है।

तभी वहां से गुजरने वाले दो नौजवान युवकों ने गिरते हुए बच्‍चे को बचाने के लिए अपनी बांहें खोल दी। वो उस बच्चे के जान बचाने के लिए अपनी पोजिशन सेट कर रहे थे।

कर लिया कैच

तेज बारिश में भी वो दोनों युवक बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी बांहे खोल उसे गोद में कैच करने के लिए तैयार था।

बच्‍चा बस नीचे गिरने को ही था कि तभी उसे उन दोनों लड़कों ने मिलकर अपनी गोद में भर लिया।

बच गई जान

आप इसे बच्‍चे की किस्मत कहें या फिर लोगों की दुआ, लेकिन मरते-मरते वो बच्‍चा बस बच गया।

इसके तुरंत बाद ही लोगों की भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई। सभी लोग भगवान का शुक्रिया करते हुए उस बच्चे को देखने गए।
विज्ञापन

मां तो फफक पड़ी

जब मां को पता चला कि उसके दिल का टुकड़ा अभी बस किसी हाल बच गया है, तो वो बस फफक कर रो पड़ी।

नीचे आकर उसने अपने बच्चे को बांहों में भरा और उससे लिपट कर रोने लगी। नजारा देख कर सबका दिल भावुक हो उठा।

ये चीज बेचने के लिए लड़कियों ने किराए पर दी अपनी जांघ

औरतों की तरह दिखता है पर शर्म नहीं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें